फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four thousand masons of Mandal will beautify Israel

Banda News: इस्राइल को संवारेंगे मंडल के चार हजार राजमिस्त्री

Fri, 29 Dec 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four thousand masons of Mandal will beautify Israel
बांदा। करीब तीन माह से चल रही हमास से जंग के कारण इस्राइल की सूरत बिड़ गई है। हर तरफ मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है। हजारों लोगों के सिर से छतें छिन गईं हैं। सड़कों पर भी इमारतों के मलबे का ढेर सा लगा है। ऐसे में वहां कोई इन इमारतों को दोबारा से बनाने वाला भी नहीं है।
विज्ञापन

लिहाजा इस्राइल की मांग पर यहां (भारत से) से कुशल राजमिस्त्री, टाइल्स, शटरिंग कारीगर व पत्थर लगाने के कारीगर और मजदूर भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। इसकी जिम्मेदारी श्रम विभाग को दी गई है। सहायक श्रमायुक्त डाॅ. एके अग्रहरि ने बताया कि प्रत्येक जनपद से करीब एक हजार कुशल कारीगर भेजे जाने का निर्णय हुआ है। बांदा के अलावा चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर मिलाकर चार हजार लोगों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। श्रम विभाग इजरायल जाने वाले श्रमिकों का पासपोर्ट बनवाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

एक समझौते के तहत इजरायल ने भारत से एक लाख श्रमिकों की मांग की है। ऐसे में जनपद से भी श्रमिकों के इजरायल भेजने की तैयारी की जा रही है। श्रम विभाग ने यहां श्रमिकों से सहमति पत्र व आवेदन मांगा है। सहायक श्रमायुक्त के मुताबिक जनपद से एक हजार श्रमिकों के भेजने का प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र शुक्ला का कहना है कि दक्ष श्रमिकों को इजरायल में प्रतिमाह 1.25 लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। 15 हजार रुपये प्रतिमाह बोनस मिलेगा। जो कंपनी के खाते में जमा रहेगा। कार्य की समाप्ति के बाद उन्हें सौंपा जाएगा। श्रमिकों को इजरायल जाने का कम से कम एक वर्ष व अधिकतम पांच वर्ष सेवा देने का अनुबंध देना होगा। श्रमिक की आयु 21 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

श्रमिक के पास कम से कम तीन वर्ष कार्य करने का अनुभव हो। अधिकारियों का मानना है कि वे पंजीकृत कुशल कारीगरों से संपर्क साध रहे हैं। उनके परीक्षण के बाद उन्हें रवाना करने की तैयारी की जाएगी। इजरायल में कारीगरों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed