{"_id":"57f692d04f1c1bc41826f5ec","slug":"four-suspected-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार को डेंगू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार को डेंगू की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डेेंगू के तीन संभावित मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। उधर, मटौंध सीएचसी से एक मरीज को डेंगू की आशंका पर कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बिसंडा पीएचसी क्षेत्र के ओरन गांव के स्वास्थ्य कर्मी संजय (25) पुत्र भोला को कई दिन से बुखार था। पैथालॉजी जांच में लगातार प्लेटलेट्स घटने से डेंगू की आशंका पर उसे यहां भर्ती कराया गया है। जौरही पीएचसी क्षेत्र के बड़ेहा गांव निवासी श्रीपाल (35) पुत्र लल्लू और जमालपुर निवासी शकील (18) पुत्र रजुवा को डेंगू की आशंका पर जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर, अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही। गुरुवार को बुखार से पीड़ित 15 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, मटौंध कस्बे के बाबू कुशवाहा को कई दिन से बुखार था। डेंगू की आशंका पर गुरुवार को सीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया गया। लगभग सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। झोलाछाप और निजी क्लीनिकों में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं।
विज्ञापन
पीएचसी में महीने भर से चिकित्सक नहीं है। फार्मेसिस्ट रजनीश पटेल व अनुपम गुप्ता के सहारे अस्पताल चल रहा है। एमआर से मिलकर मरीजों को नकली दवाएं दी जा रही हैं। कस्बे में न कभी फॉगिंग हुई और न कभी लार्वा निरोधी दवाओं का छिड़काव हुआ। पेयजल आपूर्ति भी दूषित की जा रही है।