फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four people got burnt while trying to extinguish the fire in the thatched roof, two brothers referred to Kanpur

Banda News: छप्पर में लगी आग बुझाने में चार झुलसे, दो भाई कानपुर रेफर

Sat, 17 May 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four people got burnt while trying to extinguish the fire in the thatched roof, two brothers referred to Kanpur
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में छप्पर में अचानक आग लग गई। बुझाने के प्रयास में मां-बेटे समेत चार लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो सगे भाइयों को कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

महोखर गांव निवासी अजीत (40) के घर में शुक्रवार को रामचरित मानस का पाठ चल रहा था। इसी दौरान अजीत गैस चूल्हे पर चाय बनाने लगा। तभी अचानक छप्पर में आग लग गई। छप्पर की आग बुझाने दौड़े अजीत के छोटे भाई दिनेश (35), मां मुन्नी (65), सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी मामा सीताराम (31) झुलस गए। दोपहर के समय सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सगे भाई दिनेश और अजीत को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। छप्पर में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed