{"_id":"665b66f4df94d1225204d2a6","slug":"four-people-died-in-different-places-heat-wave-suspected-banda-news-c-212-1-sknp1006-111261-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अलग-अलग स्थानों पर चार की मौत, लू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अलग-अलग स्थानों पर चार की मौत, लू की आशंका
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने लू की आशंका जताते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी केदार कुशवाहा (65) शुक्रवार को खेत में गए थे। शाम को वह पेड़ के नीचे मृतपड़े पाए गए। पुत्र सुरेश ने बताया कि लू लगने की आशंका है। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
चित्रकूट से इंटर सिटी एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे बर्रा निवासी लक्ष्मन सिंह (80) ट्रेन में बैठे-बैठे लुढ़क गए। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने उन्हें बांदा स्टेशन में नीचे उतारा। जिला अस्पताल में जांच हुई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कानपुर से आए पौत्र रोहित सिंह ने लू लगने की आशंका जताई है। जीआरपी थानाध्यक्ष नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी छेदीलाल (65) शुक्रवार की शाम खेत में बकरी चरा रहे थे। तभी अचानक मौत हो गई। लकड़ी काट रहे लकड़हारों ने परिजनों को सूचना दी। पुत्र अशोक ने लू लगने की आशंका जताई है। बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलरनाका मोहल्ला निवासी भोला उर्फ शिवशंकर गुप्ता (50) गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुर्जुग गांव में एक ढाबे पर हलवाई गिरी का कार्य करता था। शुक्रवार की शाम उसकी अचानक मौत हो गई। ढाबा संचालक राजकिशोर ने लू लगने की आशंका जताई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।