फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four more overloaded trucks carrying royalty without paying money were seized

Banda News: बिना रायल्टी चोरी-छिपे जा रहे चार और ओवरलोड ट्रक सीज

Sat, 09 Nov 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four more overloaded trucks carrying royalty without paying money were seized
पैलानी/जसपुरा (बांदा)। मौरंग खदानें शुरू होते ही पट्टाधारकों ने ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन धड़ल्ले से शुरू दिया है। डीएम के निर्देश पर पैलानी तहसील में सप्ताह भर से रात में चेकिंग की जा रही है। गुरुवार की रात मड़ौली के पास चार ट्रकों को सीज किया गया। ये ट्रक बिना रवन्ना ओवरलोड मौरंग लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

इलाके में चल रहीं खदानों के ठेकेदार नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ओवरलोडिंग करा रहे हैं। गुरुवार को नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश, थानाध्यक्ष पैलानी आनंद कुमार, थानाध्यक्ष जसपुरा मोनी निषाद की अगुवाई में रात दस बजे से 12 बजे तक जांच की गई। बिना रायल्टी के ओवरलोड मौरंग लेकर जाते समय चार ट्रक पकड़े गए। इन्हें सीजकर जसपुरा थाने में खड़ा कराया गया है। इसके पहले बुधवार की रात भी एसडीएम शशिभूषण ने चार ट्रक जसपुरा में सीज किए थे। पथरी खदान में एसडीएम सदर ने नौ ट्रकों पर कार्रवाई की थी। सप्ताह भर में ओवरलोडिंग में करीब 40 ट्रक सीज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed