फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four killed in two accidents, two in critical condition

बांदा: दो हादसों में चार की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 22 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four killed in two accidents, two in critical condition
दोहतरा गांव में बाइक सवारों की मृत्यु के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : BANDA
बांदा/चिल्ला। बाइक टकराने के दो हादसों में बाइकों पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। उन पर सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक को कानपुर रेफर किया गया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चारों शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं। दोनों ही दुर्घटनाओं में बाइक चालकों के पास हेलमेट नहीं मिले।
विज्ञापन

पहली घटना रविवार को दोपहर बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे में चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के पास हुई। थाना क्षेत्र के भवानी पुरवा निवासी ओमप्रकाश (26) पुत्र मिथलेश और जितेंद्र (25) पुत्र फूलचंद्र धुरिया डीजल लेने एक ही बाइक पर बांदा की तरफ आ रहे थे। तेज रफ्तार बाइक बांदा की तरफ से आ रहे ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन

बाइक चला रहे ओमप्रकाश और पीछे बैठे जितेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक चंद्रशेखर तिवारी (देवराम पुरवा, सुल्तानपुर) को गिरफ्तार कर लिया। मृतक जितेंद्र के भाई मोनू ने बताया कि दोनों मृतक गांव में घर की खेतीबाड़ी में हाथ बंटाते थे। घर के ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने जा रहे थे। दोनों आपस में मित्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना शनिवार को देर शाम की है। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के मनीपुर (धरमपुर, पन्ना) गांव निवासी राजा कुशवाहा (30) पुत्र भइयालाल व चिलहा पुरवा (कालिंजर, बांदा) निवासी अखिलेश (35) एक ही बाइक पर नरैनी आ रहे थे। बाइक राजा कुशवाहा चला रहा था।
कालिंजर तिराहे के पास मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से इनकी सीधी भिड़ंत हो गई। राजा कुशवाहा और दूसरी बाइक चला रहे शंकरलाल (50) पुत्र मंगी सोनकर निवासी तलहटी (कालिंजर) की वहीं मौत हो गई। राजा की बाइक पर बैठा अखिलेश और शंकर लाल की बाइक पर सवार संतोष (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

अखिलेश को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। पिता भइयालाल ने बताया कि पुत्र राजा अविवाहित था और पेशे से राजगीर था। उधर, दूसरे मृतक शंकरलाल के भाई हीरालाल ने बताया कि शंकर कालिंजर में सब्जी बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed