फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four killed by roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से चार की मौत

Thu, 01 Aug 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four killed by roadways bus collision
जिला अस्पताल में घायलों की जानकारी लेते डीएम हीरा लाल। - फोटो : BANDA
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे चित्रकूट से अमावस्या स्नान कर कार से लौट रहे एसबीआई क्यूस संचालक और कर्मी समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र के खेरवां निवासी एसबीआई (स्टेट बैंक आफ इंडिया) की क्यूस संचालक राजेश सिंह उर्फ रज्जू (30) पुत्र दर्शन सिंह, क्यूस कर्मी रोहित विश्वकर्मा (20) पुत्र गौरीशंकर, एमपी के सिंचाई विभाग के सुपरवाइजर ललित किशोर चौबे पुत्र राधिका प्रसाद, शिवम पटेरिया (22) पुत्र जगप्रसाद, नीतेश तिवारी पुत्र बिहारीलाल और राजेश विश्वकर्मा (30) पुत्र रामस्वरूप कार से चित्रकूट आए थे। कार राजेश विश्वकर्मा चला रहे थे। महुआ ब्लाक कार्यालय के पास रोडवेज बस ने सामने से कार में टक्कर मार दी, जिससे राजेश सिंह, शिवम पटेरिया व रोहित विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची खुरहंड चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजेश विश्वकर्मा, ललित किशोर और नीतेश तिवारी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां राजेश विश्वकर्मा की भी मौत हो गई। डाक्टरों ने ललित और नीतेश को झांसी रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद बस छोड़कर भाग रहे चालक फूलचंद्र पुत्र जगमन कुशवाहा निवासी बिसंडा, बांदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी पर जिलाधिकारी हीरा लाल, एसपी गणेश साहा, नरैनी सीओ कुलदीप गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed