{"_id":"689b8387e0e77eca77009329","slug":"four-ganja-smugglers-including-a-couple-from-hamirpur-arrested-from-railway-platform-banda-news-c-212-1-sknp1006-131606-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रेलवे प्लेटफार्म से हमीरपुर के दंपती समेत चार गांजा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रेलवे प्लेटफार्म से हमीरपुर के दंपती समेत चार गांजा तस्कर गिरफ्तार
Tue, 12 Aug 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 14- जीआरपी पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर, बरामद माल के साथ। स्रोत- जीआरपी पुलिस।
बांदा। जीआरपी पुलिस ने गश्त के दौरान मालगोदाम के पास गांजा तस्कर दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी छत्तीसगढ़ से गांजा खरीदकर लाए थे। गांजा को अपने बैग में भरकर पुड़िया बनाकर ट्रेनों और प्लेटफार्म में बेचते थे। इनके पास से 21 पैकेट 19.684 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत दो लाख 10 हजार बताई है।
जीआरपी इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मंगलवार को प्लेटफार्म में गश्त पर थे तभी मालगोदाम के पास से हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के हुसैनिया मोहल्ला निवासी सिराजुद्दीन, उसकी पत्नी रूबी बानो, चित्रकूट के सरधुआ थाना क्षेत्र के नहरा गांव निवासी आशीष त्रिपाठी, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुमानगंज गांव निवासी सनी यादव को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21 पैकेटों में कुल 19.684 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तारी टीम में एसआई सुरेंद्र सिंह, राजू, अभिषेक बाबू, कामता सिंह, अंकित यादव, महिला आरक्षी शाहिदा कौसर, आरपीएफ के एसआई विक्टर लाकरा, राजाराम यादव आदि शामिल रहे।