फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four ganja smugglers arrested, 35.8 kg ganja recovered

Banda News: चार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 35.8 किलो गांजा बरामद

Sat, 07 Jun 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four ganja smugglers arrested, 35.8 kg ganja recovered
बांदा। ओडिशा से बिहार और मध्य प्रदेश के रास्ते गांजा की खेप लाकर अपने और आसपास के जनपदों में गांजा बेचने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 35 किलो 800 ग्राम गांजा युवकों से बरामद किया। पुलिस का दावा है कि काफी समय से गांजा की तस्करी करने के साथ ही बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

मटौंध थाना पुलिस शुक्रवार की रात को संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खैरार जंक्शन क्रॉसिंग के पास चार युवकों सोना रतन राणा निवासी बालखंभा थाना तरभा सोनपुर ओडिशा, शिवप्रसाद राणा निवासी मेंडा थाना तरभा सोनपुर ओडिशा, विशेषण राणा निवासी बड़मुंडा थाना तरभा सोनपुर ओडिशा और अलखराम कुशवाहा निवासी परछठ थाना मौदहा जनपद हमीरपुर को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों से 35 किलो 800 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा से बिहार और मध्य प्रदेश के रास्ते गांजा की खेप लाते हैं। इसके बाद बांदा के अलावा अन्य जनपदों में भी गांजा बिक्री करते हैं। पुलिस टीम में मटौंध थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, महिला उप निरीक्षक सृष्टि नगायच, कांस्टेबल आदित्य अवस्थी और कृष्णकांत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed