फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Foundation will build 20 bed L-2 ward

फाउंडेशन बनाएगा 20 बेड का एल-2 वार्ड

Wed, 12 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Foundation will build 20 bed L-2 ward
बांदा। कोरोना और कर्फ्यू से पैदा हुए हालात के मद्देनजर जरूरतमंद लोगों को विभिन्न संगठनों द्वारा मदद पहुंचाने का सिलसिला जारी है। देश की मशहूर स्वयंसेवी संस्था अल अमीन एजुकेशनल एंड चेरिटेबल फाउंडेशन भी आगे आई है। दो दिन में जिले के 12 से ज्यादा गांवों में राशन और ईद किट बांटी है। फाउंडेशन ने कहा है कि जिला अस्पताल में 20 बेड का एल-2 कोविड वार्ड स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की मदद से बनवाने की योजना है।
विज्ञापन

फाउंडेशन अध्यक्ष मौलाना अब्दुल रहमान मनगेरा के निर्देशन में रमजान और ईद किट गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों को बांटी जा रही है। फाउंडेशन के मौलाना इफ्तिखार की निगरानी में मंगलवार को जिले के तिंदवारा, निवादा, बड़ोखर बुर्जुग, गिरवां, बड़ोखर खुर्द, डिंगवाही, जखनी, रेऊना, रसूलपुर, इस्लामपुर, बहेरी, शेखनपुर, कालिंजर, भरतपुर, हथौरा, छनेहरा, करबई, अरबई, जारी, अलिहा आदि गांवों में राशन किट में आटा, चावल, चाय पत्ती, दालें, चना और ईद किट में सिवइयां, शक्कर, काजू, किशमिश आदि बांटे गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष मौलाना मंगेरा ने कहा कि गरीब जरूरतमंदों को मदद पहुंचाना पैगंबरे इस्लाम की तालीम और हुक्म है। हैसियतमंद लोगों को अपनी कमाई का ढाई फीसदी सालाना गरीबों और विधवाओं को बांटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही उनकी संस्था प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सहमति और अनुमति तथा सहयोग से जिला अस्पताल में लेवल-2 (एल-2) वार्ड तैयार कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed