फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Former MP and MLA did not come to the court

बांदा: अदालत नहीं आए पूर्व सांसद व विधायक

Mon, 20 Feb 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Former MP and MLA did not come to the court
अदालत नहीं आए पूर्व सांसद व विधायक
विज्ञापन

बांदा। धरना, प्रदर्शन और जाम लगाने के मामले में आरोपी बनाए गए सपा के पूर्व सांसद विशंभर निषाद और विधायक विशंभर यादव सोमवार को अदालत नहीं पहुंचे। अधिवक्ताओं के प्रार्थना पत्र देने पर एसीजेएम गरिमा सिंह ने सुनवाई की तिथि बढ़ा दी है।
सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद और विधायक की पेशी थी। एसीजेएम गरिमा सिंह मामले की सुनवाई कर रही थीं, लेकिन दोनों नेता अदालत नहीं पहुंचे। उनकी ओर से अधिवक्ताओं ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अगली तारीख नियत करने का अनुरोध किया। इस पर न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तिथि 28 फरवरी निर्धारित की है। गौरतलब है कि आरोपी बने पूर्व सांसद और विधायक के अलावा एफआईआर में 31 नामजद और 150 अज्ञात थे। (संवाद)
विज्ञापन

---------
जमानत अर्जी खारिज
बांदा। गांजा के साथ पकड़े गए संजय निगम की जमानत अर्जी प्रभारी न्यायाधीश गुणेंद्र प्रकाश ने खारिज कर दी। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी संजय घर के पीछे खंडहर से तीन जनवरी को हरा गांजा बरामद किया था। इसका वजन एक क्विंटल से ज्यादा बताया था। सोमवार को अदालत में आरोपी के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी दाखिल की। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने इसे खारिज कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed