फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   English Headline: Mafia Don Mukhtar Ansari to Appear in Lucknow Court Today and Shifted Banda To Lucknow Jail

यूपी : लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी, मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल के लिए निकली पुलिस, सौंपी चार्जशीट की कॉपी

Mon, 28 Mar 2022 02:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Mar 2022 02:53 PM IST
सार

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी लखनऊ में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। शत्रु संपत्ति मामले में सुनवाई हुई। मुख्तार अंसारी के काफिले की नॉनस्टॉप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा रही है।काफिले में पुलिस के अलावा मुख्तार के खास लोग भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
English Headline: Mafia Don Mukhtar Ansari to Appear in Lucknow Court Today and Shifted Banda To Lucknow Jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा में राजधानी लखनऊ लाया गया। लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी पेश हुए। कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद बांदा जेल के लिए लेकर पुलिस निकल गई। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे लेकर निकली। अदालत में मुख्तार अंसारी को चार्जशीट की कॉपी सौंपी गई। 

विज्ञापन


मुख्तार अंसारी के काफिले की नॉनस्टॉप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा रही है। काफिले में पुलिस के अलावा मुख्तार के खास लोग भी शामिल रहे। लखनऊ के पीजीआई इलाके से होते हुए काफिला पहुंचा। एंबुलेंस में मुख्तार अंसारी के साथ कई वकील भी मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को एक बार फिर बांदा जेल से शिफ्ट करने की तैयारी है। अब लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। रविवार (27 मार्च ) को देर रात यह चर्चा रही कि सोमवार को तड़के मुख्तार को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से लखनऊ ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्तार को पिछले साल सात अप्रैल को पंजाब से बांदा जेल लाया गया था। वह जेल की 16 नंबर बैरक में है। जेल में मिलाई पर रोक के बावजूद मुख्तार के बेटे, पत्नी, भाई आदि लगभग हर हफ्ते आकर जेल में मुख्तार से मुलाकात करते रहे। जेल के अंदर व बाहर मुख्तार की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। पहले भी वह बांदा जेल में ही था। उधर, पता चला है कि लखनऊ ले जाए जाने की भनक लगते ही मुख्तार के लोग उनके काफिले के आगे पीछे या आसपास रहने को बेहद गुपचुप ढंग से बांदा के आसपास देर रात पहुंच गए। 


बांदा की जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेशी के लिए सोमवार को लखनऊ ले जाया गया। उनका काफिला फतेहपुर से लालगंज होते हुए लखनऊ की ओर गया। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। जगह-जगह पुलिस लगाई गई थी। करीब 11:15 बजे उनका बज्र वाहन कड़ी सुरक्षा के बीच लालगंज कस्बे से होते हुए गुजरा। मुख्तार की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो रहे थे। मीडिया के लोगों का भी भारी जमावड़ा था। मुख़्तार के काफिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ कुछ प्राइवेट वाहन भी साथ थे। लोगो का कयास है कि प्राइवेट वाहनों में मुख्तार के समर्थक रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed