{"_id":"6af9f1b15face2fe03076721","slug":"former-ministers-nephew-dies-after-tractor-overturns-banda-news-c-212-1-sknp1006-154744-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर पलटने से पूर्व मंत्री के भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर पलटने से पूर्व मंत्री के भतीजे की मौत
Sun, 15 Nov 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर चला रहे पूर्व मंत्री व बबेरू व नरैनी से चार बार विधायक व बसपा के नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर के भतीजे की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव टोलाकलां निवासी मुकेश कुमार (18) रविवार को दोपहर अपने गांव से ट्रैक्टर लेकर बबेरू जा रहा था। हरदौली गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। स्थानीय ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और परिजन ने उसे सीएचसी बबेरू पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। हादसे से पिता मूलचंद्र, मां रामलली का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। पिता मूलचंद्र खेती किसानी करते हैं, उनके पास आठ बीघा खेती है। पुत्र मुकेश भी उनका खेती किसानी में हाथ बटाता था।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक्टर चालक मुकेश ने ब्रेक लगाया था, इससे ट्रैक्टर पलटा है, उसी में दबकर मुकेश की मौत हुई है।