फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Forest guard committed suicide by hanging

वन रक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Forest guard committed suicide by hanging
आत्महत्या करने वाले वन रक्षक की बिलखती बहन। - फोटो : BANDA
बांदा। वन विभाग में फारेस्ट गार्ड पद पर तैनात युवक ने पेड़ पर अंगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक जबरन शादी किए जाने से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया है। मृतक ने आत्महत्या से पूर्व भाई को फोन पर जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन

कमासिन निवासी मनोज कुमार यादव (25) पुत्र कामता प्रसाद बांदा वन विभाग में वन रक्षक पद पर तैनात था। यहां बिजलीखेड़ा में अपनी बहन प्रभावती के साथ रहता था। रविवार को दोपहर कृषि विश्वविद्यालय के पास जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई बुद्धराज ने बताया कि नौकरी के एक साल हुए हैं। उत्तराखंड में 6 की ट्रेनिंग के बाद यहां उसकी तैनाती हुई थी। आरोप लगाया कि एक वन दरोगा के दबाव के चलते नवरात्र में मनोज की शादी तय हो गई थी। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के मुताबिक फांसी लगाने से पूर्व मनोज ने उसे फोन करके आत्मघाती कदम उठाने के बारे में बताया था। फोन कटने पर वह तुरंत बाइक पर बांदा आया और बहनोई के साथ उसकी खोजबीन की। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed