{"_id":"65aac03c4921266f240f3f04","slug":"foreign-guests-came-the-sky-became-beautiful-banda-news-c-212-1-bnd1002-6336-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आए गए विदेशी मेहमान, खूबसूरत हुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आए गए विदेशी मेहमान, खूबसूरत हुआ आसमान
Sat, 20 Jan 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। हजारों किलोमीटर का सफर तय कर विदेशी पक्षियों का रक्सी बांध पहुंचना शुरू हो गया है। कड़ाके की ठंड के इस मौसम में इन विदेशी मेहमानों को देखने वाले भी पहुंच रहे हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार कुछ कम पक्षी नजर आ रहे हैं।
लगभग पांच से आठ हजार किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचे विदेशी पक्षियों में लिटिल ब्राउन, पाई मैना, व्हाइट बैगतेल, ब्लैक टैंगो, कॉमन मैना, सारस क्रेन, हाउस स्पेटो, पेटेंट स्टार्क, ग्रीन राॅक, विजन, लिटिल कार्बोनेट, लिटिल ग्रेन, ओपन बिल्ड, ग्रीन सकपिजन, आई मैना, ब्लैक मैना, ब्लैक डेंगो व कामन मैना आदि शामिल है।
रंग- बिरंगी खूबसूरत पक्षियों को शिकारियों से बचाने के लिए वन विभाग भी निगरानी कर रहा है। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्म नारायण द्विवेदी ने बताया कि ये विदेशी पक्षी चीन, मलेशिया, रूस, तिब्बत, पाकिस्तान आदि देशों से हर साल यहां आते हैं।