फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Food security plan hangs in Banda

बांदा में लटक गई खाद्य सुरक्षा योजना

Tue, 05 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 05 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

बांदा। सूखाग्रस्त बुंदेलखंड को राहत के लिए 1 जनवरी से लागू की जा चुकी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना इस जिले में सिर्फ इसलिए लटकी पड़ी है क्योंकि इसके उद्घाटन के लिए आपूर्ति विभाग को अभी सत्ता पक्ष के किसी विधायक का कार्यक्रम नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने नए वर्ष पर बुंदेलखंड के बांदा समेत कई जिलों में खाद्य सुरक्षा योजना लागू कर दी है। इसमें प्रति यूनिट दो रुपये किलो की दर से साढ़े तीन किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो की दर से डेढ़ किलो प्रति यूनिट चावल दिया जाएगा। योजना में लगभग 3.28 लाख लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


आपूर्ति विभाग योजना का उद्घाटन सत्तारूढ़ दल के विधायक से कराना चाहता है, ताकि सरकार की योजना का बढ़ चढ़कर प्रचार हो लेकिन विधायक अभी जिला पंचायत चुनाव की राजनीति में व्यस्त हैं। इसलिए वह योजना का उद्घाटन करने को उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि विधायक 9 जनवरी तक मिल जाएंगे। उसी दिन उद्घाटन की रस्म अदा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कुल 3,69,141 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से करीब साढ़े तीन लाख परिवारों ने खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन किए थे। जांच में 3,28,566 परिवारों को पात्र माना गया है। इनमें 42,466 शहरी और 2,86,100 ग्रामीण कार्डधारक शामिल हैं। योजना के राशनकार्ड अभी तक नहीं छप पाए हैं। आपूर्ति विभाग ने तीन महीने के लिए डुप्लीकेट 2.17 लाख राशनकार्ड प्रिंट करवाए हैं। इन्हें कोटेदारों के माध्यम से परिवारों को दिया जा रहा है। एनएफएसए योजना में जनवरी माह के लिए 3939.795 एमटी गेहूं और 1796 एमटी चावल का आवंटन शासन ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed