फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Food processing center locked, training only on paper

Banda News: खाद्य प्रसंस्करण केंद्र पर ताला, कागजों में चल रहे प्रशिक्षण

Mon, 26 Aug 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Food processing center locked, training only on paper
बांदा। उद्यान विभाग के राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र पर हर समय ताला लटकता रहता है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बेरोजगारों को प्रतिमाह कागजों पर ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लाखों रुपये के बजट का खेल हो रहा है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 1985 में जिला स्तर पर राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य था कि युवाओं को फल व सब्जी प्रसंस्करण से संबंधित प्रशिक्षण देकर नए कुटीर उद्योग स्थापित कराए जाएं, लेकिन यहां के राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र पर कई सालों से ताला लटक रहा है।
विज्ञापन


कागजों में निरंतर प्रशिक्षण चल रहे हैं और उनकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जा रही है। सपा नेता शिवहरी यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र में सिर्फ एक कर्मचारी है। इस कारण प्रशिक्षण का काम सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed