फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Follow the traffic rules for safe travel

सुरक्षित सफर के लिए जरूर करें ट्रैफिक नियम का पालन

Sun, 22 Nov 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Follow the traffic rules for safe travel
पुलिस की पाठशाला में यातायात संबंधी संकेतक चिन्ह दिखाते मास्टर ट्रेनर पीयूष और यातायात पुलिस प् - फोटो : BANDA
बांदा। यातायात माह में नागरिकों को सुरक्षित सफर और यातायात नियमों के पालन को प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कालेज में जन जागरुकता सप्ताह में रोजाना कार्यक्रम हो रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला और परिवहन निगम के बैनर तले विशेष आयोजन हुए। छात्रों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन किसी दबाव में नहीं बल्कि स्वेच्छा से करना चाहिए। यह हमारे जीवन को सुरक्षित रखने के नियमों में शामिल हैं। कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं। म
विज्ञापन

ास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा ने सड़कों किनारे परिवहन विभाग या यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए ट्रैफिक संबंधी संकेतों के बोर्ड के बारे में जानकारी दी कि किस संकेत का क्या मतलब है। पुलिस के यातायात प्रभारी निरीक्षक मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए उल्लंघन की कार्रवाई से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ब्रजराज यादव ने छात्रों से कहा कि विद्यालय आते-जाते समय या अन्य कहीं सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा पालन करें। सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत छात्रों के बीच स्लोगन, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई हैं।

सप्ताह का समापन 24 नवंबर को होगा। कार्यक्रम में कालेज के प्रवक्ता प्रमोद कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक महेंद्र यादव, कमलेश सिंह, सीमा सिंह पटेल इत्यादि उपस्थित रहे। निर्णायकों में अभिषेक कुमार, घनश्याम गुप्ता, केपी पाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed