फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   flud

Banda News: अब यमुना ने पार किया खतरे का निशान, 20 गांवों का संपर्क कटा

Sun, 15 Sep 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
flud
पैलानी (बांदा)। रौद्र रूप दिखाने के बाद केन नदी का पानी घटने लगा, लेकिन यमुना का पानी बढ़ गया है। यमुना खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। यमुना की बाढ़ से पदारथपुर, खजुरी व केन से शंकर पुरवा सहित कई गांव और मजरे घिरे गए हैं। करीब 20 गांवों का संपर्क कट गया है। अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर स्थिति देखी और ग्रामीण को सचेत रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को शाम पांच बजे केन नदी का जलस्तर 100.07 मीटर रहा, खतरे के निशान (104 मीटर) से करीब तीन मीटर कम है। इससे केन किनारे बसे सदर क्षेत्र के अछरौड़, ब्रह्मा डेरा, चटगन सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ब्रह्मा डेरा के किसान अवध किशोर का कहना है कि बाढ़ तो सिमट रही है, पर बीमारियां छोड़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सिर्फ कागजी मदद के दावे करता है। चिल्ला में यमुना नदी और केन नदी का संगम है। यहां केन नदी स्थिर है। दूसरी ओर चिल्ला में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 100 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर है। हालांकि पानी स्थिर है। रात में उतरने की संभावना है। यमुना नदी किनारे बसे गांवों में जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप व एसपी अंकुर अग्रवाल ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र में लेखपालों, एसडीएम व तहसीलदार को ग्रामीणों पर नजर बनाए रखने की हिदायत दी। एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्रा, नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश के साथ क्षेत्रीय बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों से बातचीत की और हाल-चाल जाना। वहीं पैलानी में केन नदी का जलस्तर लगभग एक मीटर घट गया है। चिल्ला थाना क्षेत्र के खजूरी तथा पदारथपुर गांव में किसानों की तिल तथा ज्वार की फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसानों का भारी नुकसान उठाना होगा।


तटवर्ती गांवों में नावों का सहारा, बिजली कटी
पैलानी। क्षेत्र के नरी-पलरा संपर्क मार्ग, मरझा-पडेरी संपर्क मार्ग, पडोहरा-नांंदादेव संपर्क मार्ग, सिंधनकला-तुरी संपर्क मार्ग शनिवार को भी बंद रहे। यहां रपटों के करीब दो मीटर ऊपर तेज बहाव है। शंकर पुरवा व खजूरी गांव पानी से घिरे हैं। यहां ग्रामीणों के आने-जाने के लिए नाव ही एक सहारा है। प्रशासन की ओर से यहां स्टीमर व नाविक आदि की व्यवस्था नजर नहीं आ रही हैं। इन बाढ़ग्रस्त गांवों में चार दिन से बिजली नहीं आ रही है। इससे लोगों के मोबाइल तक बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed