{"_id":"67eed376b06430974a0e93fc","slug":"flaws-found-in-amlikaur-drinking-water-scheme-mla-reprimanded-banda-news-c-212-1-bnd1006-124442-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अमलीकौर पेयजल योजना में मिलीं खामियां, विधायक ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अमलीकौर पेयजल योजना में मिलीं खामियां, विधायक ने लगाई फटकार
विज्ञापन
बबेरू। जलालपुर गांव में 950 करोड़ रुपये लागत की अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना का समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों की मौजूदगी में खामियां पाए जाने पर विधायक ने प्लानिंग और प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद बनाई गईं सड़कें जल जीवन मिशन योजना के तहत ध्वस्त हो गई हैं। टोटियां टूटी पड़ी हैं, पानी सड़कों पर बह रहा है। तमाम गांवों में पाइप लाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन पानी सप्लाई नहीं हो रही। विधायक ने कंपनी के प्लानिंग मैनेजर अमरनाथ शुक्ला और प्रोजेक्ट मैनेजर रामचंद्र रेड्डी को कड़ी फटकार लगाते हुए खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मालूम हो कि बबेरू ब्लाक के 49 गांवों में घर-घर जल देने की योजना है, लेकिन खामियों के चलते अव्यवस्थाएं हावी हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता जल निगम तेजस्वी बुधौलिया, अवर अभियंता जल निगम रितेश चौरसिया, सपा नेता छेदीलाल गुप्ता, पुत्तन सिंह, लाखन निषाद, अखिलेश पाल, पुष्पराज यादव, अभिषेक गौतम, सुशील कुमार, विमल सिंह, शांतनु पांडेय, शिवशंकर पांडेय, अनिरुद्ध गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।