फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Flag hoisting in offices and educational institutions

कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सादगी से ध्वजारोहण

Sun, 16 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting in offices and educational institutions
Flag hoisting in offices and educational institutions - फोटो : BANDA
बांदा। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर प्रभात फेरियां नहीं निकाली जा सकीं। भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक आयोजन भी नहीं हुए। इतिहास में यह पहला अवसर था। अलबत्ता सरकारी व गैर सरकारी भवनों तथा शिक्षण संस्थानों में गिने चुने लोगों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कैंप कार्यालय और कमिश्नरी में ध्वज फहराया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने अपने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद सलीम ली। डीएम अमित सिंह बंसल ने अपने बंगले और कलक्ट्रेट में तिरंगा फहराया और सलामी दी। पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। अफसरों ने अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में गेट पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय करन यादव और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू आदि ने ध्वज फहराया। सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने झंडा रोहण किया। रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका में अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ संतोष मिश्रा सहित सभासद उपस्थित थे। सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में डा. रफीक ने ध्वज फहराया। प्रबंधक डा.शबाना सहित प्रधानाचार्य यासमीन, उप प्रधानाचार्य इरफान और मोहम्मद शाकिर उपस्थित रहे। पैरा मेडिकल कालेज (तिंदवारा रोड) में पूर्व एओ सईद अहमद ने ध्वज फहराया। कालेज संस्थापक मकबूल अहमद, डायरेक्टर डा.जरीना, प्रबंधक फसीउल्ला, भाजपा अल्पसंख्यक अध्यक्ष आरिफ खां आदि उपस्थित रहे। प्रधान डाकघर में मंडलीय डाक अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। सहायक डाक अधीक्षक जेए खां, बीपी सिंह, श्रवण कुमार, पोस्टमास्टर विजय त्रिपाठी इत्यादि भी शामिल रहे।
बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ने ध्वज फहराया। स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे। शिशु शिक्षा निकेतन खिन्नी नाका में पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, एचएसएन शिक्षा निकेतन में प्रधानाचार्य ने झंडा फहराया। इकरा कान्वेंट मर्दननाका में प्रबंधक मुशीर अहमद, न्यू मलका कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक हाजी कमरूद्दीन, ब्रह्मानंद इंटर कालेज कुशवाहा नगर में प्रबंधक हरीशंकर सिंह और पूर्व सैनिक सियालाल सिंह द्वारा ध्वज फहराया गया।

बुंदेलखंड वन्य जीव एवं मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष शिवम सविता ने अशोक लाट के पास ध्वज फहराया। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद कार्यालय में कोषाध्यक्ष रामकृष्ण ओमर ने ध्वजारोहण किया। भारत स्वाभिमान न्यास कार्यालय में जिला प्रभारी अधिवक्ता रामरूप सिंह ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान हुआ। न्यास के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Flag hoisting in offices and educational institutions

Flag hoisting in offices and educational institutions- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed