{"_id":"64dd17ac11a4a529a00c7494","slug":"flag-hoisted-salute-families-of-martyrs-honored-banda-news-c-212-1-sknp1008-1542-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ध्वजारोहण कर दी सलामी, शहीदों के परिजन सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ध्वजारोहण कर दी सलामी, शहीदों के परिजन सम्मानित
विज्ञापन
बांदा। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलक्ट्रेट में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ध्वजारोहरण किया। स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध में शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से आजादी मिली है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवारों तथा सेवा मेडल प्राप्त दो बहादुर सैनिकों वीरेंद्र सिंह को सेना मेडल गैलेंत्री अवार्ड, मोहम्मद मोनिस खान को भी सम्मानित किया।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि देश को आजादी बहुत संघर्षों के बाद मिली है l आजादी दिलाने में अमर वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं कई महान पुरुषों का महत्वपूर्ण एवं अथक योगदान रहा। उन्होंने महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को देशसेवा के प्रति समर्पित भाव से अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए कार्य करना चाहिए l
इसके बाद जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तीन दिवसीय सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पद्मश्री उमाशंकर पांडे, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। कमिश्नरी में आयुक्त आरपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने ध्वजारोहण किया। डीआईओएस कार्यालय में विनोद कुमार, बीएसए कार्यालय में प्रिंसी मौर्या, पुलिस लाइन खाद्य सुरक्षा जेल में प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने ध्वाजारोहण किया।