फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   flag day,field,ARMY,man,RSS

पुलवामा की दूसरी बरसी पर शहीदों को किया याद

Sun, 14 Feb 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
flag day,field,ARMY,man,RSS
flag day,field,ARMY,man,RSS - फोटो : BANDA
बांदा। ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी। पुलवामा शहादत की दूसरी बरसी पर रविवार को इसी गीत भाव के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की धूम मची रही। सबसे बड़ा आयोजन अखंड हिंद फौज (एएचएफ) ने किया। अटेवा मंच, क्षत्रिय महासभा, विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ, सर्ववैश्य चेतना समिति और पूर्व सैनिक संघ ने शहीदों के चित्र पर फूल चढ़ाकर और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दीं।
विज्ञापन

एएचएफ ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ शहीद सम्मान यात्रा निकाली। रामलीला मैदान से शुरू होकर जीआईसी ग्राउंड में खत्म हुई। सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने ऐ मेरे वतन के लोगाें जरा आंख में भर लो पानी, गीत गुनगुनाया। आरएसएस जिला प्रचारक सक्षम ने आयोजन की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने एएचएफ की यात्रा को राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। संगठन जिलाध्यक्ष रामप्रसाद सोनी ने यात्रा में शामिल कैडेट्स और अन्य लोगों का आभार जताया। संतोष गुप्ता, सूबेदार दयाशंकर तिवारी, बलराम पाल, बीके सिंह, चंद्रमोहन बेदी, संजीव प्रजापति, अतुल खटिक आदि शामिल रहे। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने जीआईसी ग्राउंड से मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल और जिला संयोजक अनूप सिंह के नेतृत्व में शांति मार्च निकाला।
विज्ञापन

अशोक लाट में श्रद्धांजलि सभा की। मंडल अध्यक्ष और जिला संयोजक ने अर्द्धसैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। सह संयोजक डीसी श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशन बहाली न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। महासचिव जयनारायण श्रीवास, संरक्षक विद्याभूषण पटेल, सीवी चक्रवर्ती, बाकर खां, संतोष सिंह, महेश साहिल, अमर सिंह यादव, जेपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने श्याम सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दीं। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, संयोजक कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, महामंत्री सूर्यपाल सिंह सहित श्याम सिंह, पतिराखन सिंह चंदेल, प्रंशात भदौरिया, अरिमर्दन सिंह, बाबू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
पूर्व सैनिकों और हिंदू महासंघ ने दी पुष्पांजलि
बांदा। पुलवामा के शहीदों को दूसरी पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक संघ ने भी श्रद्धांजलि दी। शाम 6 बजे अशोक लाट में सूबेदार मेजर नंदकिशोर शुक्ला की अध्यक्षता में कैंडल जलाकर मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई। संघ जिलाध्यक्ष कैप्टन विश्राम सिंह, कै प्टन एलएस यादव, महामंत्री सूबेदार डीसी श्रीवास्तव, मान सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामलखन सिंह, सीवी चक्रवर्ती, डॉ. भानू प्रताप भटनागर आदि शामिल रहे। उधर, विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ ने अशोक लाट में फू ल और दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मातृ शक्ति प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा, मंडल प्रभारी ममता त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गिरजा देवी मौर्य, प्रभारी विकास गुप्ता, गोरक्षा समिति अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, आरसी योगा, राकेश गुप्ता, रमाकांत द्विवेदी, संदीप निषाद इत्यादि शामिल रहे। सर्व वैश्य चेतना समिति ने बिजली खेड़ा से अशोक लाट तक कैंडल मार्च निकाला। शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य संरक्षक लल्लू साहू, मंडल अध्यक्ष रामचरन साहू, राजेंद्र मिश्रा, राहुल राजपूत, राजेंद्र साहू, युवा अध्यक्ष अंकित साहू, सौरभ महाजन, विकास गुप्ता, प्रीति साहू, आकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।

इंसेट---
आंदोलन में शहीद किसानों को भी श्रद्धांजलि
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने पुलवामा शहीदों के साथ दिल्ली आंदोलन में शहीद हुए किसानों को भी श्रद्धांजलिदी। अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में शाम को कैंडल मार्च निकालकर अशोक लाट में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रहलाद करवरिया, बबलू मिश्रा, श्रवण कुमार शर्मा, उमा सिंह, दिनेश कुमार रंजन, मनीष तिवारी, आदित्य मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, राजा भइया यादव, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed