फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five smugglers arrested, 101 kg of marijuana recovered

Banda News: पांच तस्कर गिरफ्तार, 101 किलो गांजा बरामद

Sun, 14 Apr 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Five smugglers arrested, 101 kg of marijuana recovered
बांदा। पैलानी पुलिस ने अंतरराज्जीय गांजा तस्कर गिरोह को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए पांचों तस्करों के पास से 101 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। ये तस्कर ओडिशा और झारखंड से गांजा लाकर बांदा और आसपास के जिलों चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, सतना आदि में बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि पैलानी थाना पुलिस ने कालेश्लर मंदिर के पास दो कारों और बोलेरो की जांच की तो छह बोरियों में 101 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक तस्कर अंधेरे में फरार हो गया। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि फरार तस्कर बांदा के तिंदवारी रोड स्थित महादेव पेट्रोप पंप के पास का रहने वाला मोहित निगम ओडिशा और झारखंड से गांजे की डील करता था। हम वहां से गांजा लाकर बांदा और आसपास के जिलों में बेचते थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्करों में खप्टिहाकलां के संजय सिंह उर्फ तन्नू सिंह, अछरौड़ गांव निवासी अरविंद सिंह, गुरेह गांव निवासी अशोक सिंह, खप्टिहा कलां के मजरा शिवपाल का डेरा निवासी भरत लाल निषाद व अमेंद्रजीत निषाद उर्फ मिंता हैं। मोहित के ऊपर तीन, संंजय के ऊपर दो, भरतलाल निषाद के ऊपर एक, अशोक सिंह पर दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष पैलानी संदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खप्टिहा कलां राजेश कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed