{"_id":"671d46d9673eb9b1cd0bdf54","slug":"five-people-booked-for-culpable-homicide-in-transaction-dispute-banda-news-c-212-1-sknp1006-117369-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लेनदेन के विवाद में पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लेनदेन के विवाद में पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मौहर गांव निवासी युवक के मौत के मामले में उसकी पत्नी ने पैलानी थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में रुपये के लेनदेन का विवाद बताया है। थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मौहर गांव निवासी विमला ने पैलानी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति रामबालक निषाद अपनी रिश्तेदारी में 16 अक्टूबर को पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के करिंदा डेरा गए थे। वहां श्रीराम, नरेश, लाल उर्फ राकेश, बिल्लो उर्फ नीरज, व पप्पू ने उसके पति को रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट कर आग से जला दिया था। उसकी इलाज के दौरान कानपुर हैलट में 24 अक्टूबर को मौत हो गई। विमला ने बताया कि नरेश ने साल भर पहले एक लोडर उठाया था। लोडर की व्यवहार के नाते रामबालक ने दो-तीन किश्ते भरी थीं। रामबालक को 14 अक्टूबर को बंगलुरू मजदूरी करने जाना था। जाने से पहले नरेश ने उसे गांव बुलाया था। गांव में रामबालक ने उससे अपनी किश्तों के रुपये वापस मांगे थे। इस पर विवाद होने पर पांचों लोगों ने उसे बेरहमी से पीटकर कमर के नीचे के हिस्से में आग लगा दी थी। विमला की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
16 अक्टूबर की घटना बताई जा रही है। मृतक रामबालक के परिजन शनिवार को पैलानी थाने आए थे। उन्होंने बताया कि एक महिला से संबंधों के शक में उसके साथ मारपीट की गई थी। हालांकि तहरीर में पत्नी द्वारा रुपये के लेनदेन का विवाद बताया है। तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस घटना में महिला की भूमिका की जांच की जा रही है। -शिवराज, अपर एसपी, बांदा।