{"_id":"6244a3e4d55a941dc417e5b6","slug":"five-named-including-three-women-in-fake-bond-banda-news-knp688426529","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैनामा में तीन महिलाओं सहित पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बैनामा में तीन महिलाओं सहित पांच नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के पॉश इलाके स्वराज कॉलोनी में करोड़ों रुपये के तीन प्लाटों का अवैध ढंग से बैनामा कर दिया गया। वास्तविक जमीन मालिकों को भनक भी नहीं लगी। जमीन मालिकों ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों के विरुद्ध शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अधिवक्ता सुनील कुमार गुप्त ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में स्वराज कॉलोनी में 2357.50 वर्ग फीट का प्लाट खरीदा था। इसमें दो पक्के कमरे बने हैं। वर्ष 2010 से नगर पालिका में भी दर्ज है और टैक्स दे रहे हैं। इसी प्लाट के बगल में एक अन्य प्लाट 2666.25 वर्ग फीट सुनील कुमार सनी के साथ संयुक्त रूप से खरीदा था। प्लाटों पर उनका कब्जा भी है।
बताया कि 23 मार्च को उन्हें पता चला कि इस प्लाट और मकान का बैनामा गोमती पत्नी रमेश उर्फ रामशरण (स्वराज कॉलोनी), राजाबाई उर्फ कस्तूरी (गल्ला मंडी के पास) ने धोखाधड़ी से अभिलेख तैयार कराकर सौरभ द्विवेदी पुत्र आनंद द्विवेदी (स्वराज कॉलोनी) और योगेश कुमार द्विवेदी पुत्र राजेश (किरन कॉलेज) को एक फरवरी 2022 को बैनामा कर दिया है। पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर, दूसरी रिपोर्ट दूसरे प्लाट के स्वामी सनी के पुत्र स्वप्निल ने दर्ज कराई है। इसमें भी दोनों महिलाओं गोमती व राजाबाई उर्फ कस्तूरी तथा चित्रा द्विवेदी पत्नी अजय कुमार द्विवेदी (सिविल लाइन) और सौरभ द्विवेदी के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह को सौंपी गई है।