फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five members of an interstate gang involved in the smuggling of marijuana were arrested.

Banda News: गांजा बेचने जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five members of an interstate gang involved in the smuggling of marijuana were arrested.
नरैनी कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। संवाद
नरैनी। सूखे गांजे की बिक्री के लिए जा रहे पांच अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस को गांजा बेचने जा रहे तस्करों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

कालिंजर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस को पांच लोग संदिग्ध हालत में घूमते मिले। पूछताछ के दौरान पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों के पास अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर चार पहिया वाहन की डिग्गी की तलाशी ली गई। जिसमें लगभग साढ़े 10 किग्रा सूखा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में सतना जनपद के शैलेंद्र, दीपक, बिसंडा थानाक्षेत्र के गड़ाव गांव निवासी बुद्ध विलास, कोतवाली देहात के बडे़हा गांव निवासी महिपत व कमासिन थानाक्षेत्र के खरौली गांव निवासी वीरेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही आरोपियों की चार पहिया वाहन व बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी, कल्बे अब्बास खान, ललित, नागेश कुमार, सुनील, जितेंद्र, अंकित सिंह शामिल रहे। कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि वह मध्य प्रदेश के सतना से गांजा ला रहे थे। बांदा में इसकी बिक्री की जानी थी। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध पहले से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज थे। उनकी तलाश लगातार जारी थी। कोतवाल के मुताबिक पकड़े गए माल की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।

नरैनी कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। संवाद

नरैनी कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed