फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five injured including two brothers in an assault of the bullies

दबंगों के हमले में दो भाइयों समेत पांच घायल

Sun, 10 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Five injured including two brothers in an assault of the bullies
बांदा। अभद्रता का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने लाठियों से हमलाकर दो भाइयों सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। खेतों में पानी लगाने के विवाद में दबंगों ने दो किसानों को लाठियों व फरसा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवांसानी गांव में मान सिंह पुत्र दुर्विजय सिंह और उसका भाई दिनेश सिंह शनिवार की शाम दरवाजे पर अलाव ताप रहे थे। तभी पड़ोसी दबंग ने अभद्रता शुरू कर दी। मान सिंह ने विरोध किया तो लाठियों से पीट दिया। बचाने में भाई दिनेश और एक अन्य ग्रामीण शिवचरन पुत्र रामपाल को भी पीटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बुरी तरह घायल दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में बिसंडा क्षेत्र के अष्टम गांव में रविवार की दोपहर रामनरेश पुत्र झंडू व उसका भतीजा सोनू पुुत्र बच्चा खेतों में सरकारी नलकूप से पानी लगा रहे थे। इसी बीच सिकलोढ़ी गांव के दबंग बैलगाड़ी आए और दोनों पर लाठी-डंडा व फरसा से हमला बोल दिया। दोनों लहूलुहान हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed