बांदा। नेशनल योग ओलंपियाड के अंतर्गत तहसीलस्तरीय योग प्रतियोगिता शनिवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में हुई। बालक वर्ग में पांच और बालिका वर्ग में चार बालिकाएं जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित की गईं।
बालक वर्ग में अदनान अली (खानकाह इंटर कॉलेज), शिवम चौरसिया (डीएवी), शिवा चक्रवर्ती व विकास कुमार (जीआईसी) और अरविंद यादव (बजरंग इंटर कॉलेज) चुने गए। बालिका वर्ग में ईशा निषाद, इंशिका धुरिया व मोनिका धुरिया (जीजीआईसी) और अपूर्वी सोनी (बीपी ओमर बालिका कॉलेज) को चुना गया।
निर्णायकों में योग गुरु रामप्रकाश याज्ञिक, बिंद कुमार सिंह, अंतिमा श्रीवास्तव और रामदेव शामिल थे। डॉ. पीयूष मिश्रा, डॉ. ममता मिश्रा, स्मिता द्विवेदी, शाहिद वली खां, रिया जायसवाल, जावेद अख्तर, मनीष दुबे, वेद प्रकाश, रमेशचंद्र आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडे ने बताया कि जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता नौ मई को डीएवी में होगी।