फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fisherman in Pakistani jail falls ill, family appeals to PM

Banda News: पाक जेल में बंद मछुआरे बीमार, परिजनों ने पीएम से लगाई गुहार

Fri, 13 Feb 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fisherman in Pakistani jail falls ill, family appeals to PM
फोटो - 02 पाक जेल से व्हाट्सएप पर आया संदेश। स्रोत - परिजन
विज्ञापन


संदेश भेजकर परिजनों को बताई हालत, कहा नहीं मिल रहा उपचार
- पांच साल से जिले के चार युवक पाक जेल में बंद

संवाद न्यूज एजेंसी

तिंदवारी। पाकिस्तान की जेल में बंद जिले के चारों मछुआरे बीमार हैं। वहां से भेजे एक पत्र में उन्होंने परिजनों से कहा कि इलाज न मिलने से उनकी जान खतरे में है। वहीं इस संदेश के बाद परिजन बेसुध हैं। उनके सब्र का बांध टूट गया है। परिजनों ने प्रधानमंत्री से अपने बेटों को वापस लाने की गुहार लगाई है।
जसईपुर गांव के जितेंद्र वर्मा, धौसड़ के चांदबाबू व लक्ष्मण और दरदा गांव के सर्वेश पांच वर्ष से पाकिस्तान की लॉंड्री जेल में बंद हैं। सभी गुजरात के पोरबंदर में समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान पाक सीमा में चले गए थे। वहां की सेना ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। जेल से युवकों ने कई बार परिजनों को संदेश भेजकर छुड़ाने की अपील की।
विज्ञापन

हाल ही में उनका एक और संदेश पाकिस्तान से आया है। इसमें उन्होंने खुद के बीमार होने का हवाला देते हुए परिजनों से इलाज न मिलने पर जान को खतरा बताया। इस संदेश के आने के बाद से सभी के परिजन बेचैन हैं। कहा कि अब उन्हें सिर्फ देश के प्रधानमंत्री से ही कुछ उम्मीद है। जितेंद्र वर्मा के पिता संजय व चांदबाबू के पिता बशीर ने बताया कि चार फरवरी को उन्हें व्हाट्सअप पर जेल में बंद बेटों का संदेश मिला। इसमें उन्होंने खुद को बहुत परेशान और डरा हुआ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बीमार है और इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। संदेश पढ़ने के बाद परिजनों का खाना-पीना बंद है और रो-रोकर दिन गुजार रहे हैं। संजय वर्मा ने कहा कि बच्चे परिवार की मदद को कमाने गए थे लेकिन अब उनकी जिंदगी दांव पर लगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री से बेटों के बचाव के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। कहा कि इससे उनके बच्चों की जिंदगी को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed