फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First sand rack of 21 coaches leaves from Bundelkhand

बुंदेलखंड से 21 बोगियों की पहली बालू रैक रवाना

Mon, 28 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
First sand rack of 21 coaches leaves from Bundelkhand
First sand rack of 21 coaches leaves from Bundelkhand - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड में भाड़े पर बालू की ढुलान मिलने से रेलवे काफी खुश है। इसकी बानगी सोमवार को मंडल मुख्यालय में साफ नजर आई। बालू की मालगाड़ी रवाना होने से पहले रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफार्म पर बाकायदा पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण कराया। स्टेशन प्रबंधक का कहना है कि रेलवे की आमदनी बढ़ने के साथ ही ओवरलोडिंग पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में बालू की ढुलान अब तक ट्रकों से हो रही है। समूचे उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों में भी यहां की बालू की ढुलान ट्रकों से की जा रही है। इधर, कोरोना में ट्रेनों के संचालन और भाड़े में आई कमी के बाद शायद अपने घाटे की भरपाई के लिए रेलवे भी बालू ढुलान में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व निर्णय के मुताबिक सोमवार को यहां रेलवे मालगोदाम के पास बालू की पहली ट्रेन रवाना की गई। इसे लेकर कई दिनों से रेलवे अधिकारी तैयारियों में जुटे थे। मालगाड़ी रवानगी से पहले प्लेटफार्म पर पुजारी से मंत्रोच्चारण आदि कराया गया। स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन प्रबंधक श्रीकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि पहली यह रैक मेसर्स बंगाली बाबू, आगरा के लिए भेजी जा रही है। ट्रेन में 21 रैक लगाए गए हैं। यह भरतपुर जाएगी। प्रबंधक ने कहा कि बालू ढुलान शुरू होने से रेलवे की आमदनी में वृद्धि होगी।

भविष्य में अन्य शहरों के लिए भी रेलवे रैक से बालू भेजने की योजना है। पूजा-पाठ और ट्रेन रवानगी के समय प्रबंधक सहित यातायात निरीक्षक पीके सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार, मुख्य माल गोदाम पर्यवेक्षक सुरेश मिश्रा और लोडिंग टीम के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed