फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First he made his daughters drink the poison, then he drank the poison himself, one died

Banda News: पहले बेटियों को पिला, फिर खुद जहर पीया, एक की मौत

Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
First he made his daughters drink the poison, then he drank the poison himself, one died
पूजा।  - फोटो : संवाद
बांदा। साले की बेटी की शादी में 50 हजार रुपये खर्च करने पर पति का पत्नी से विवाद हो गया। इससे आहत महिला ने दो बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। इससे एक बेटी की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के स्वराज काॅलाेनी गली नंबर-नौ निवासी माला (50) ने बेटी पूजा (19) और अजंली (17) को शनिवार को सुबह करीब 11 बजे जहर खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। पति मुन्ना सविता ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुन्ना ने बताया कि उनके साले महोबा के चरखारी गांव निवासी सतीश की बेटी पिंकी की शादी गुरुवार की रात थी। पूरा परिवार वहां गया था। शुक्रवार की शाम वहां से लौटे। शुक्रवार की रात उन्होंने शादी में लगभग 50 हजार रुपये खर्च कर देने और बेटे के दुकान पर ध्यान न देने की बात कही तो माला से विवाद हो गया। शनिवार की सुबह भी इन्हीं बातों को लेकर पति-पत्नी का विवाद हुआ तो आहत माला ने पूजा करने के बाद लोटे में जहर घाेलकर बेटी पूजा और अंजली को पिला दिया और खुद भी पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते मां और दो बेटियों ने जहर खाया है। एक बेटी की इलाज के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखाया गया है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।



साइड स्टोरी
मामूली कहासुनी में एक परिवार को अपनी बेटी की जान से हाथ धोना पड़ गया
-शादी में खर्च व बेटे के दुकान में ध्यान न देने पर पति की पत्नी से हुई थी कहासुनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। पति-पत्नी के विवाद में बेटी की जान चली गई। शहर कोतवाली के स्वराज कालोनी गली नंबर नौ निवासी मुन्ना सविता ने बताया कि वह होटल संचालक है।
शहर के जिला अस्पताल के स्टेडियम रोड पर पवन पूड़ी भंडार के नाम से दुकान है। तीन बेटियां और एक पुत्र हैं। बड़ी बेटी ज्योति की शादी मध्य प्रदेश के अजयगढ़ में हुई है। पूजा पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अंजली सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। बेटा पवन भी पिता के साथ होटल में सहयोग करता है। उसी के नाम से होटल है। साले की बेटी की शादी में खर्च करने और बेटे के दुकान में ध्यान न देने से वह आहत था। इसी के चलते उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी, लेकिन पत्नी इतना बड़ा कदम उठा लेगी उसे नहीं पता था। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में माला और अंजलि का आईसीयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed