{"_id":"671d46c7dea3c53f3d0962a4","slug":"first-he-beat-his-wife-and-threw-her-out-of-the-house-then-he-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-117341-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पहले पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पहले पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। शराब के नशे में युवक ने पत्नी को पीटकर उसे घर के बाहर निकाल दिया। इसके बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब मां ने शव लटकता देखा तो शोर मचाकर परिजनों को बताया।
कमासिन थाना क्षेत्र के बबेरू मार्ग स्थित पशुबाजार निवासी राजकरन (30) ने शुक्रवार की रात कमरे में रस्सी से पंखे से फंदा लगा लिया। सुबह होने पर मां गिरजा देवी कमरे के अंदर के गई तो वह फंदे से लटका मिला। भाभी राजदुलारी ने बताया कि राजकरन दो भाई थे। दोनों के बीच मकान का बंटवारा हो चुका है। राजकरन शराब का लती था। रोजाना नशे में घर में कलह करता था।
घटना वाली रात भी वह नशे में घर आया था। पत्नी लक्ष्मी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था। इकलौते चार वर्षीय पुत्र अरुण को चाकू से मारने की धमकी देते हुए कमरा बंद कर लिया। रात में तेज आवाज में टीवी चला रहा था। सुबह जब मां कमरे में गई तो वह फंदे से लटका मिला। बताया कि राजकरन मजदूरी करता था। शराब के चक्कर में उसने अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन भी गिरवी रख दी है। थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।