{"_id":"5aad524b4f1c1b8c778b636f","slug":"first-day-732-in-243-testers-and-dhe-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 732 में 243 परीक्षक व डीएचई नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 732 में 243 परीक्षक व डीएचई नदारद
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
इंटर बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए अपनी आमद दर्ज कराते परीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ। पहले दिन जीआईसी में 43 में 22 डीएचई और 342 में 190 परीक्षकों ने हाजिरी दी। बजरंग इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। 390 डीएचई और परीक्षकों में 113 ने आमद नहीं दर्ज कराई। पहले दिन मीटिंग के बाद टेस्टिंग के रूप में जीआईसी में उप प्रधान परीक्षकों ने 280 कापियां जांची। डीआईओएस व उप नियंत्रकों ने परीक्षकों को कापियां जांच के टिप्स दिए और बोर्ड सचिव के निर्देशों से अवगत कराया।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र में इंटरमीडएट की एक लाख 55 हजार 300 कापियों का आवंटन हुआ है। इनमें से करीब एक लाख कापियां आ चुकी हैं। इन्हें तीन कोठार केंद्रों में रखा गया है। 14 कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन की व्यवस्था है। मूल्यांकन के पहले दिन 43 में 22 डिप्टी हेड और 342 में 190 परीक्षकों ने आमद दर्ज कराई। कुल 130 डिप्टी हेड व परीक्षक गैरहाजिर रहे। शनिवार को सुबह पहले उप नियंत्रक आरके सिंह पटेल व सहायक उप नियंत्रक ऋषि मोहन, प्रभारी रामरतन राजपूत ने मीटिंग में डिप्टी हेड व परीक्षकों को मूल्यांकन के टिप्स दिए। टेस्टिंग के तौर पर 22 टोलियों में डीएचई ने 20-20 कापियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
उधर, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 1,00,194 कापियां जांची जानी हैं। इनमें विज्ञान की करीब 18 हजार कापियां अभी नहीं आई हैं। 15 कक्षों में परीक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे। उप नियंत्रक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन मूल्यांकन में कुल 43 डिप्टी हेड में 37 डिप्टी हेड आए। परीक्षकों में 390 में 113 गैर हाजिर रहे। टेस्ट के तौर पर 20-20 कापियां जांची गई हैं। बताया कि अबकी कापियों के मूल्यांकन व परीक्षकों की उपस्थित का ब्योरा सीधे बोर्ड आफिस को भेजा जा रहा है। मूल्यांकन कक्षों के बाहर पेयजल के लिए यहां वाटर कूलर लगाए गए हैं। जलपान के लिए कॉलेज परिसर में ही कैंटीन की व्यवस्था है। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने बताया कि यदि गैरहाजिर डीएचई व परीक्षकों ने सोमवार को आमद नहीं दर्ज कराई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
निष्पक्ष व सत्यनिष्ठा से जांचे कापियां
बांदा। बजरंग इंटर कॉलेज में डिप्टी हेड और परीक्षकों की बैठक में डीआईओएस हिफुजर्रहमान ने कहा कि मूल्यांकन कार्य परीक्षार्थियों के भविष्य से जुड़ा है। इसे निष्पक्ष व सत्यनिष्ठा के साथ पूरा करें। अनुपस्थित परीक्षकों की सूचना प्रतिदिन बोर्ड की वेबसाइट पर उपनियंत्रक अपडेट करेंगे। उप नियंत्रक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि सभी उप प्रधान परीक्षक अपनी टोली में नियुक्त परीक्षकों की जांच कर लें। मूल्यांकन संबंधी सभी प्रपत्र भरवा लें। अयोग्य परीक्षक से मूल्यांकन न कराया जाए।
विज्ञान, गणित व जीव विज्ञान कापियों का मूल्यांकन परीक्षकों के पैनल से कराया जाएगा। सह उप नियंत्रक मंगल प्रसाद पांडेय ने कहा कि सभी परीक्षक दिए गए प्रपत्र पर बैंक का नाम, आईएफसी कोड नंबर, खाता नंबर सही ढंग से भरें। तभी पारिश्रमिक मिलेगा। कहा कि अनुपस्थित परीक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।