फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First day 20 kg caughtPolythene

पहले दिन 20 किलो पकड़ी पॉलीथिन

Fri, 22 Jan 2016 12:07 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
First day 20 kg caughtPolythene

बांदा। हाईकोर्ट और शासन के आदेश पर पॉलीथिन की

विज्ञापन
बिक्री पर रोक लग गई। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सरकारी अमले ने शहर में पॉलीथिन के विरुद्ध छापेमारी की, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।

बड़े दुकानदार टीम को देखकर दुकानें बंद करके रफूचक्कर हो गए। उधर, फुटकर कारोबार में रोजमर्रा की तरह पॉलीथिन बैग्स का इस्तेमाल बरकरार रहा।

शासन ने 21 जनवरी से पॉलीथिन की खरीद फरोख्त, निर्माण आदि सभी पर रोक लगा दी है। इससे पॉलीथिन के कारोबारियों को तगड़ा झटका लगा है।

बांदा में पॉलीथिन का निर्माण तो नहीं होता पर कारोबार काफी बड़ा है। दुकानों में भारी भंडार है। प्रतिबंध के बाद पहले दिन शाम को सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह नगर पालिका कर्मचारियाें और पुलिस बल के साथ शहर में निकले। कुछ स्थानों पर पॉलीथिन बरामद की।

थोक कोई भी विक्रेता उनके हाथ नहीं आया। प्रशासनिक जत्थे ने लगभग 20 किलो पॉलीथिन बरामद करने के बाद अपनी वापसी की राह पकड़ ली।

पॉलीथिन पर रोक के बाद इसके कारोबार में जुड़े व्यापारियों को काफी चपत लगी है। उनका कहना है कि पूंजी फंस जाने से दूसरा कारोबार भी नहीं हो पाएगा।

पॉलीथिन व्यापारियों ने बताया कि बांदा में कैरी बैग्स कानपुर से आते हैं। 80 रुपये से लेकर 400 रुपये सैकड़ा इनकी कीमत है। बांदा शहर में लगभग 15 हजार रुपये के पॉलीथिन बैग्स रोज बिकते थे।

70 से 80 हजार पॉलीथिन का इस्तेमाल हो रहा था। उधर, झोले की आदत भूल बैठे उपभोक्ताओं को भी फिलहाल काफी असुविधा हो रही है। चाय, दूध, तेल, पानी से लेकर सब्जी, आटा, दाल तक हर सामान पॉलीथिन में ले जाना आसान था। अब कागज के लिफाफे और कपड़े के थैलों के दिन फिर लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed