फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First Ashra of Ramadan ends

Banda News: रमजान का पहला अशरा समाप्त

Fri, 22 Mar 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
First Ashra of Ramadan ends
बांदा। गुरुवार को रोजा इफ्तार के साथ मुबारक माह रमजान का पहला अशरा (शुरुआती 10 दिन) समाप्त हो गया। यह अशरा रहमत का माना जाता है। पहले अशरे की समाप्ति के साथ प्रमुख मस्जिदों में तरावीह की नमाजों के दौरान कुरान पूरा हुआ। 11वें रोजे के साथ रमजान माह का दूसरा अशरा मगफिरत का शुरू हो गया। नवाबी जामा मस्जिद में प्रतिदिन रोजा-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुबारक माह रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा अशरा जहन्नम से आग की निजाती है। पहला अशरा समाप्त होने के साथ ही मस्जिदों में इफ्तार में तेजी आई है। नौवें रोजे की रात नवाबी जामा मसजिद में तरावीह के दौरान कुरान पूरा हुआ। यहां हथौरा के मौलाना अनस अहमद ने कुरान सुनाया। इस मौके पर मदरसा हथौरा के मौलाना हबीब अहमद ने इस मुबारक महीने में रोजे का पूरी तरह से एहतिमाम और एहतिराम करने को कहा। इसी क्रम में शेख सरवर साहब की मसजिद में भी कुरान पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed