फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Firing on the police carrying the injured

Banda News: घायल को लेकर जा रही पुलिस पर फायरिंग

Mon, 18 Sep 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Firing on the police carrying the injured
बांदा/बिसंडा। बिसंडा थाना क्षेत्र में दबंगों ने नाली विवाद में पहले किसान को लाठियों से पीटा। घायल किसान को पुलिस जब अस्पताल ले जा रही तो दंबंगों ने उनपर गोलियां चला दीं। तीन असलहों से लगातार करीब छह राउंड फायरिंग की गई। सुबह हुई इस वारदात से गांव में खलबली मच गई। पुलिस और पीड़ित ने छिपकर अपनी जान बचाई। गोलीबारी की सूचना फौरन थाने को दी गई और फिर फोर्स मौके पर पहुंची। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया और फिर पीड़ित की तहरीर पर एक ही परिवार के छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी अरविंद कुमार त्रिपाठी (45) रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे अपने ट्यूबवेल से नहाकर घर जा रहा था तभी पड़ोसी शिवकुमार द्विवेदी, उसका भाई भुवनेंद्र और भानू, रोहित, अनुराग,कमलाकांत आ गए और लाठियों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो चौकी सिंहपुर से दो सिपाही मुकेश और चंद्रपाल मौके पर पहुंचे। वह अरविंद को अपने साथ लेकर गांव से बिसंडा अस्पताल आ रहे थे। तभी गांव के रास्ते में शिवकुमार द्विवेदी पक्ष ने उन्हें ललकारते हुए लाइसेंसी असलहों से पांच से छह राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग होते देख सिपाहियों ने घायल को एक अहाते में ले जाकर छिपाया और हमलावरों को ललकारा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी और सिंह पुर चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहां उन्होंने दोनों पक्षों को लेकर थाने आए। थाने में अरविंद की तहरीर पर शिवकुमार द्विवेदी समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई। हमलावरों का इरादा अरविंद को जान से मारने का था। किसी तरह उसे बचा लिया गया है। अरविंद की तहरीर पर आरोपी शिवकुमार द्विवेदी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन को गिरफ्तार किया गया है।



नाली से पानी निकासी को लेकर हुआ था दिसंबर माह में झगड़ा
बिसंडा। बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवां गांव में दिसंबर 2022 को अरविंद और शिवकुमार द्विवेदी का गांव की सार्वजनिक नाली में पानी की निकासी को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें शिवकुमार पक्ष ने अरविंद को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया था। इस पर अरविंद ने बिसंडा थाने में शिवकुमार द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी की रंजिश मानते हुए हमलावर शिवकुमार द्विवेदी समेत छह लोगों ने अरविंद पर दोबारा हमला किया है। थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्ष पेशे से किसान हैं। पूर्व सार्वजनिक नाली से पानी निकासी का विवाद हो गया था। दोनों के घरों की दूसरी भी 500 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed