फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Firing of electricians for demands

मांगों के लिए बिजली कर्मियों का धरना

Thu, 09 Nov 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Thu, 09 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Firing of electricians for demands
बिजली विभाग कार्यालय परिसर में धरना देते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : amarujala
विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर है। गुरुवार को यहां कार्यालय परिसर में धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। 16 नवंबर को पुन: धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिया जाएगा। 24 को 24 घंटे का सत्याग्रह करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में धरना के बाद संगठन जोनल अध्यक्ष आरबी खरे के हस्ताक्षरों से भेजे गए ज्ञापन में केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान का हवाला देकर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें रिटायर्ड कर्मियों पर भी लागू करने। छठवें वेतन आयोग की टिप्पणी हटाने, सातवें आयोग में अभियंताओं की तरह दो वेतन वृद्धियां जोड़ने, एचसीएल सहित बड़ी कंपनियों को घोटालों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांगे की गईं।
विज्ञापन


14 व 15 दिसंबर को लखनऊ में 39वां वार्षिक महाअधिवेशन की घोषणा की। धरना प्रदर्शन में प्रांतीय संयुक्त मंत्री डीएस तिवारी, क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष संजय सिंह, खंडीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश, मंडलीय सचिव अमरचंद्र गुप्ता सहित आशुतोष दीक्षित, एफआर चिश्ती, सुशील अग्रवाल, गुड्डू माहौर, एहसानुज्जमां, बृजेश, संतोष निगम, अतुल कुमार, राजकरन, रवींद्र कुमार, अजीमुल हक, हिफाजत अली, संजय वर्मा, मुकेश पुष्पक, अभिषेक गुप्ता, शायदा परवीन, गुड्डो, माधुरी और शहरुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed