फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Firing in dispute of twenty rupees, bike rider got shrapnel

Banda News: बीस रुपये के विवाद में फायरिंग, बाइक सवार को लगे छर्रे

Sun, 20 Aug 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Firing in dispute of twenty rupees, bike rider got shrapnel
बांदा। कार सवार दो लोगों का फल विक्रेता से 20 रुपये के लेनदेन में विवाद हो गया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए कार सवारों ने तमंचे से फायरिंग की। गोली के छर्रे बाइक सवार युवक के बायें पैर में जा लगे। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक कार सवार को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड महादेव पेट्रोल पंप के पीछे शिक्षक कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश राजपूत (32) कालूकुआं में इंटरनेट कैफे खोले है। शुक्रवार को रात 9:45 बजे कैफे बंदकर वह बाइक से घर जा रहे थे। तिंदवारी रोड पेट्रोल पंप के पास ठेले से फल खरीद रहे थे। वहां कार सवार दो युवक भी फल लेने उतरे थे। कार सवार युवकों और महिला फल विक्रेता में 20 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि दहशत फैलाने के लिए कार सवार एक युवक ने तमंचा निकाला और जमीन पर नाल करते हुए फायरिंग कर दी। इससे छर्रे उसके बायें पैर में जा लगे। फायरिंग करने के बाद कार सवार भाग निकले। इधर, सरेराह फायरिंग से भगदड़ मच गई। ओमप्रकाश को लहूलुहान देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार एक युवक को पकड़ लिया है। पकड़ा गया युवक विकास सिंह महोखर गांंव का रहने वाला बताया गया है। उसका साथी विपिन तिवारी फरार है।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि महिला फल विक्रेता से फल खरीदने के बचे रुपये को लेकर विवाद हुआ था। कार सवार दोनों युवक नशे में थे। उन्होंने अवैध तमंचे से जमीन की तरफ फायर किया था, जिससे कैफे संचालक घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed