{"_id":"6704265dea92b7738b0b7043","slug":"firing-done-in-dahinwara-youth-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-116606-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दहिनवारा में की हर्ष फायरिंग, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दहिनवारा में की हर्ष फायरिंग, युवक घायल
विज्ञापन
बांदा। ममेरे भाई के दहिनवारा कार्यक्रम में शिरकत करने आया युवक हर्ष फायरिंग में घायल हो गया। गोली उसके बायीं बाजू में लगी। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरबई थाना क्षेत्र के खड़ेह गांव निवासी प्रिंस (22)मामा छोटू प्रजापति के घर में ममेरे भाई सुमित के दहिनवारा कार्यक्रम में गुरेह गांव आया था। सुमित का दहिनवारा उसके नाना जौरही गांव निवासी बारेलाल के यहां से होना था। पूरा परिवार सोमवार को जौरही गांव के सीताराम मंदिर में मौजूद था। मंदिर में ही बलखेड़ा गांव से एक यादव बिरादरी के लोग भी अपने बेटे का दहिनवारा कराने मंदिर पहुंचे थे। यहां यादव बिरादरी की ओर से एक पूर्व फौजी की लाइसेंसी बंदूक को लोड करते समय अचानक गोली चल गई।
जिससे वहां पर खड़े प्रिंस के बायीं बाजू में लग गई। परिजन लहूलुहान हालत में प्रिंस को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसे भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में पूर्व फौजी ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक को लोड करते समय यह हादसा हुआ है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है।