{"_id":"6a8747bb5430ab37980e1453","slug":"fir-registered-against-school-manager-and-his-son-over-the-deaths-of-two-students-banda-news-c-212-1-mah1012-151060-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो छात्रों की मौत पर विद्यालय प्रबंधक व बेटे पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो छात्रों की मौत पर विद्यालय प्रबंधक व बेटे पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो 10- कोतवाली नगर के बाहर तहरीर लेकर खड़े छात्रों के परिजन। संवाद
- जहरीला या दूषित खाद्य देने और लापरवाही बरतने का आरोप
- घटना के तीसरे दिन हुई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहर के झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय एवं दैनिक विद्यालय में 17 अगस्त की सुबह हुई दो छात्रों की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। दोनों छात्रों के परिजन कोतवाली पहुंचे और एक संयुक्त तहरीर दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मृतक छात्र नितिन के पिता थाना गिरवां क्षेत्र के गांव सरस्वाह सुनील प्रजापति और दूसरे छात्र अरुण के दादा व पूर्व सैनिक विजयपाल परिजन के साथ पहुंचे थे। कोतवाली में सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक, प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह मिले। सुनील प्रजापति व विजयपाल ने अलग-अलग तहरीर देकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करने की बात रखी। इस पर अधिकारियों ने एक ही घटना होने के कारण एक ही प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से संबंधित जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन एक तहरीर देने के लिए राजी हुए।
थाना चिल्ला के महेन्दू गांव निवासी विजयपाल की ओर से घटना की तहरीर दी गई। विजय पाल ने तहरीर में घटनाक्रम को बताते हुए विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश कुशवाहा व उनके बेटे सोनू पर छात्रों की तबियत खराब होने पर परिजनों को सूचना नहीं देने, दूषित भोजन कराने व इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश कुशवाहा व सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-- -
आवासीय विद्यालय में यह हुई थी घटना
बांदा। झील का पुरवा स्थित आवासीय विद्यालय में 16 अगस्त की रात करीब एक बजे छात्र नितिन की तबियत खराब हुई। उसे पेट दर्द व उल्टी आने की शिकायत पर विद्यालय की ओर से उसे किसी अस्पताल में ले जाया गया। कुछ देर बाद उसे वापस विद्यालय लाया गया। इसी क्रम में सुबह करीब चार बजे दूसरे छात्र अरुण को पेट दर्द होना शुरू हुआ था। जिसका इलाज भी कराया गया। 17 अगस्त की सुबह छह बजे अरुण को पुन: इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत बताया गया। जबकि करीब सात बजे नितिन को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। स्कूल प्रबंधक पर आरोप है कि छात्रों के भाई जो उसी विद्यालय में पढ़ते हैं। उनके कहने पर भी परिजनों को सूचना रात में नहीं दी गई थी। जिस कारण इलाज में लापरवाही हुई और यह हादसा हुआ। इसे लेकर परिजनों ने काफी हंगामा भी किया था। जांच के दौरान यह भी पता चला था कि 16 अगस्त की रात को विद्यालय की ओर से महाराणा प्रताप चौक से मोमोज मंगाए गए थे। जिसे छात्रों ने खाया था। इसका सेवन अन्य छात्रों ने भी किया था।