फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fight between department head and doctor in OT

Banda News: ओटी में विभागाध्यक्ष और डॉक्टर में मारपीट

Wed, 29 Jan 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fight between department head and doctor in OT
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्थित सर्जरी विभाग के चेजिंग रूम में सर्जरी विभागाध्यक्ष व डॉक्टर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस घटना की जांच कर रही है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को दोपहर एक से डेढ़ बजे के करीब ओटी में ऑपरेशन कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी सर्जरी विभाग में ही तैनात संविदा डॉक्टर मनोज आए और उनसे अभद्रता कर मारपीट की। दूसरी तरफ संविदा डॉक्टर मनाेज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को दोपहर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप से कुछ समस्याओं को लेकर मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की है। दोनों डॉक्टरों की तहरीरों पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। शहर कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि दोनों डॉक्टरों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उधर, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके कौशल ने बताया कि जानकारी मिली है, वह घरेलू कार्य से बंगलुरू में हैं। घटना की कमेटी घटित कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed