बांदा। बारिश के बाद फिर डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में डेढ़ दर्जन के करीब मरीजों को भर्ती किया गया है। लगातार डेंगू की जांचें भी बढ़ रही है। चिकित्सकों ने परामर्श दिया है कि सफाई पर विशेष ध्यान दें। यह बीमारियां सफाई में लापरवाही के कारण ज्यादा होती हैं।
जिला अस्पताल में में डेंगू की आशंका को लेकर भी एक दर्जन से ज्यादा मरीज पहुंचे थे। उन्हें बुखार आ रहा था। डेंगू के चलते उन्होंने जांच कराई है। हालांकि नया कोई केस नहीं मिला है। इसके साथ ही बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में बुखार से बंगाली पुरा की रहने वालीं अंजू (35), गीता देवी (48) बड़ेहा, विमला (16) बड़ोखर खुर्द, पूनम (28) पपरेंदा, जमुना (11) बड़ागांव, सुनीता (27) बिसंडा, कलावती (28) रगौली, जगत राम (50) क्योटरा, सुनीता (19) गुगौली, रज्जू (28) पारा, संपत (60) जारी को भर्ती किया गया है। वहीं डायरिया से पीड़ित नेहा (40) कंचन पुरवा, अनंत (13) स्वराज कालौनी, गुड़िया (35) बंगाली पुरा, अजीउद्दीन (55) हरदौली, कुशमा (30) हमीरपुर को भर्ती किया गया है। फिजीशियन डॉ. विनीत सचान ने बताया कि बरसात के दिनों में डायरिया और बुखार की समस्या ज्यादा रहती है। जरूरी है कि घर के पास जलभराव न होने दें। सफाई को लेकर विशेष ध्यान दें। हाथ को अच्छे से धोने के बाद ही भोजन करें। पानी को उबाल कर और फिर उसे ठंडा करने के बाद ही पिएं।