फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Female students were provided with information regarding safety.Female students were provided with information regarding safety.

Banda News: छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Fri, 16 Oct 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Female students were provided with information regarding safety.Female students were provided with information regarding safety.
बांदा। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जसपुरा थाना पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्हें आपात स्थिति में सहायता पाने के लिए पुलिस हेल्पलाइन 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 समेत अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने को कहा। साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय की वार्डेन अर्चना अग्रवाल और शिक्षिकाओं के साथ छात्राएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक यादव ने उन्हें सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक आकाश, कांस्टेबल प्रियंका पांडेय, विपिन और कांस्टेबल सपना मौर्य मौजूद रहीं। विद्यालय की शिक्षिकाएं रोशनी, प्राची, अंजना, रीना, सीमा, राजरानी व अर्चना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed