फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Female revenue accountant suspended on charges of accepting money.

Banda News: रुपये लेने के आरोप में महिला लेखपाल निलंबित

Mon, 07 Sep 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Female revenue accountant suspended on charges of accepting money.
- ग्रामीणों ने लगाए मदद दिलाने के लिए रुपये मांगने का आरोप, जांच के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा (बांदा)। बारिश से हुए नुकसान का सर्वे करने पहुंची महिला लेखपाल पर ग्रामीणों से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने महिला लेखपाल संध्या सिंह को निलंबित कर नायब तहसीलदार शिवदीप मिश्रा को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
तहसील क्षेत्र के गांव बल्लान के अंश डंगरा पुरवा में शनिवार को बारिश और जलभराव से हुए नुकसान का सर्वे करने लेखपाल संध्या सिंह पहुंची थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वे के दौरान उन्होंने मदद दिलाने के नाम पर 100 और 200 रुपये लिए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद वायरल हुए दूसरे वीडियो में लेखपाल ग्रामीणों को रुपये लौटाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सर्वे में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं, जिस पर एसडीएम ने दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, लेखपाल संध्या सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्य ने साजिश के तहत फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया है। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed