{"_id":"6ac3e94187ac0f3de1015c0a","slug":"female-attendants-mandatory-in-school-vehicles-banda-news-c-212-1-bnd1020-153032-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्कूली वाहनों में महिला अटेंडेंट जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्कूली वाहनों में महिला अटेंडेंट जरूरी
Mon, 05 Oct 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आयुक्त अजीत कुमार ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने ब्लैक स्पॉट सुधार और फिटनेस खत्म वाहनों पर कार्रवाई तेज करने को कहा। विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति गठित करने, स्कूली वाहनों में अटेंडेंट अनिवार्य करने और चालकों का पुलिस सत्यापन जरूरी किया गया।
हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल प्रयोग, नशे में वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंडल के चारों जिलों में ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण कर सुधार कार्य जल्द पूरा कराने को कहा गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी, स्पीड कैमरा, रेस्ट एरिया और सूचना संकेतक लगाने की समीक्षा हुई।
बालिकाओं के लिए महिला अटेंडेंट की मौजूदगी भी अनिवार्य की गई। फिटनेस समाप्त एंबुलेंस की जांच कर कार्रवाई के निर्देश आरटीओ को दिए गए। हादसे के बाद एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम अधिकतम 15 मिनट रखने पर जोर दिया गया। ओवरलोड, धुंधली नंबर प्लेट और बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर भी कार्रवाई के निर्देश मिले। मार्गों और विद्यालयों के आसपास अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाने को भी कहा गया।