{"_id":"5f0605718ebc3e63a145b9b1","slug":"fault-for-hours-in-fatehganj-and-tindwari-banda-news-knp569929771","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से फतेहगंज और तिंदवारी में घंटों बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से फतेहगंज और तिंदवारी में घंटों बिजली गुल
विज्ञापन
अतर्रा/तिदंवारी। सबस्टेशन में फाल्ट से फतेहगंज क्षेत्र आठ घंटे अंधेरे में रहा। रात 11 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। उधर, तिंदवारी सबस्टेशन में फाल्ट से 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बदौसा सब स्टेशन से फतेहगंज क्षेत्र के 50 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार को सबस्टेशन में आई गड़बड़ी से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी-उमस में उपभोक्ता बेहाल हो गए। बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। काफी प्रयास के बाद रात 11 बजे फतेहगंज सहित कुछ गांवों की बिजली बहाल हो सकी।
अवर अभियंता अवधेश यादव और गंगादीन कबीर ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त करने का काम चल रहा है। जल्द ही शेष क्षेत्र में भी आपूर्ति बहाल की जाएगी। उधर, तिंदवारी सब स्टेशन में मंगलवार को सुबह 11 बजे केबल में फाल्ट से 12 घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
सिंहपुर, परसौड़ा व विश्व बैंक फीडर से जुड़े दो दर्जन गांवों की सप्लाई ठप रही। रात करीब 11 बजे सप्लाई शुरू हो सकी। जेई राहुल सिंह ने बताया कि बरसात से केबल ब्लॉस्ट हो गए। जिसके चलते सप्लाई बंद रही।