फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   father was beaten to death with sticks

पिता की लाठियों से पीटकर हत्या

Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
father was beaten to death with sticks
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के हूसी पुरवा में बेटे ने लाठियों से पीटकर पिता की हत्या कर दी। बचाने पहुंची मां को भी पीटकर घायल कर दिया। घर के बाहर बेरहमी से माता-पिता को पीट रहे बेटे की करतूत को ग्रामीण देखते रहे, बचाने कोई नहीं आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डाड़ामऊ गांव के मजरा हूसी पुरवा में बुधवार को सुबह रामखेलावन (55) घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान दूसरे नंबर का पुत्र राममूरत आया और पिता से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर लाठियों से पीटने लगा।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे तो राममूरत ने दरवाजे पर लाठी मारकर गिरा दिया। पिटाई से रामखेलावन बेहोश हो गए। पति को बचाने पहुंची मां देवरती (50) को भी लाठियों से पीटकर भाग गया। परिजनों ने रामखेलावन को सीएचसी जसपुरा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवरती का प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरती ने बताया कि ग्रामीण तमाशबीन बनकर पति को पिटता देखते रहे। कोई बचाने नहीं आया। उसके चार पुत्र हैं। रामचंद्र और राकेश सूरत में मजदूरी करते हैं। आरोपी राममूरत 15 दिन पहले सूरत से घर आया है।

घटना के वक्त छोटा बेटा अवधेश दुकान से सामान लेने चला गया था। यह भी बताया कि कभी-कभी राममूरत की मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है। देवरती के मुताबिक पति के नाम आठ बीघा जमीन है। खेत को लेकर पारिवारिक लोगों से विवाद भी चल रहा है। क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी राममूरत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed