{"_id":"6591b72836e91778e20b0674","slug":"father-in-law-tried-to-rape-daughter-in-law-who-was-alone-at-home-banda-news-c-212-1-bnd1002-5757-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर में अकेली बहू से ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर में अकेली बहू से ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
बांदा। घर में बहू को अकेली देख ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। महिला ने ससुर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति इंजीनियर हैं। वह 14 दिसंबर को दोपहर के समय घर में अकेली थी तभी उसके ससुर (ब्रिज काॅरपोरेशन रिटायर्ड चालक) ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पति घर आया तो उसने घटना को बताया। पति ने विरोध किया, लेकिन मामला घर का होने से रिश्तेदारों ने आपस में समझौता करा दिया। बहू का आरोप है कि अब आरोपी ससुर उसे दूसरी बातों को लेकर परेशान करता है।
मायके से आने पर ससुर उसे घर में नहीं घुसने दे रहे। पुलिस ने तहरीर के आधार छेड़खानी व मारपीट की धारा में ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।