फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father had gone 10 days before promising to come soon

जल्द आने का वादा करके 10 दिन पहले गया था पिता

Sat, 26 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Father had gone 10 days before promising to come soon
बांदा के दुबेन पुरवा में शोकग्रस्त परिजनों से घटना की जानकारी लेते डीएम आनंद कुमार सिंह। यहां आग - फोटो : BANDA
मरका। लॉकडाउन में लौट आया कल्लू यादव 10 दिन पहले ही वापस जयपुर गया था। वहां वह मजदूरी करता है। ग्रामीणों के मुताबिक पत्नी और बच्चों को भरोसा दिला गया था कि अगले माह मकर संक्रांति में कुछ कमाई लेकर आएगा। लेकिन कुदरत का कारनामा ऐसा रहा कि वह यह अपना वादा पूरा नहीं कर सका। उसके आने से पहले ही पत्नी और बच्चे हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

दुबेन पुरवा में एक साथ जलकर चार मौतों के बाद परिवार का मुखिया कल्लू यादव और उसकी मां भगवती ही बचे हैं। कल्लू के पिता फूलचंद्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कुछ बीघा जमीन पर मामूली खेती हो जाती है।
विज्ञापन

उसकी पत्नी मृतका संगीता का मायका बबेरू क्षेत्र के ही पतवन गांव में है। कल्लू के दो भाई और हैं, लेकिन वह बंटवारे के बाद अलग रहते हैं। शनिवार को देर रात तक वह गांव नहीं लौट पाया था। बताया कि वह रास्ते में है। उधर, चारों शवों का शनिवार को देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निकांड में चार सामूहिक मौतों पर मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता भी मिलेगी। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान यह भरोसा दिया। उधर, एसडीएम सौरभ शुक्ला ने बताया कि जांच कराकर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। राजस्व और सरकारी नियमों के अनुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। दुबेन पुरवा की कुल आबादी लगभग 300 बताई गई है।
गृह स्वामिनी और उसे तीन बच्चों के जिंदा जलने की घटना में पुलिस की फौरी तौर पर हुई जांच में ठंड से बचने के लिए जलाई गई आग की चिंगारी बताई जा रही है। थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह 5 बजे सूचना मिली। वह तत्काल फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक चारों की जलकर मौत हो चुकी थी।

घर में कोई ऐसा नहीं बचा जिससे घटना के बारे में जानकारी ली जा सके। उन्होंने बताया कि फौरी तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक ठंड में जलाए गए अलाव से आग लगी। घर के अंदर रखा भूसा और लकड़ी ईंधन से आग ने और विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed